श्री अश्विनी कुमार कपूर ने रेल बोर्ड के नये इलेक्ट्रिकल सदस्य का कार्यभार संभाला
श्री अश्विनी कुमार कपूर ने रेल बोर्ड के नये सदस्य इलेक्ट्रिकल तथा भारत सरकार के पदेन सचिव का कार्यभार संभाल लिया। श्री कपूर इससे पहले कोलकाता मेट्रो रेल के महा प्रबंधक थे। श्री अश्विनी कुमार कपूर भारतीय रेल सेवा के इलेक्ट्रिकल इंजीनियर्स (आईआरएसईई) के 1978 बैच के अधिकारी हैं। श्री कपूर ने उत्तर रेलवे में विभिन्न पदों पर कार्य किया है। वह मुख्य इलेक्ट्रिकल इंजीनियर, पश्चिम-मध्य रेलवे, डिविजनल रेल प्रबंधक, नागपुर, मध्य रेलवे, सीएलडब्ल्यू, डीजल उपकरण कार्य पटियाला तथा भारतीय रेल के विभिन्न मंडलों में महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं।
कोर इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, रोलिंग स्टॉक देखरेख, इलेक्ट्रिकल मल्टिपल यूनिट (ईएमयू), ओएचई स्थापना तथा सामान्य बिजली सप्लाई इकाइयों आदि में उनका 35 वर्ष से अधिक का अनुभव है। श्री कपूर को कार्मिक प्रबंधन, आपदा प्रबंधन, परियोजना नियोजन, डिजाइन तथा कार्यान्वयन का भी ज्ञान है।
श्री कपूर इंस्ट्टियूट ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) के फेलो सदस्य तथा रेलवे इलेक्ट्रिकल्स इंजीनियर्स संस्थान (आईआरईई) के आजीवन सदस्य हैं।
वह भारत और विदेशों में अनेक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय गोष्ठियों में शामिल हुए हैं। श्री कपूर अमेरिका, फ्रांस और बेल्जियम में विशेष पेशेवर प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं।
***
Source : PIB
Ministry : Railway Ministry
Date : 07/04/2016
Post a Comment